भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
तनाव से मुक्त रहिए
यहां मै केवल मानसिक तनाव की ही बात नही कर रहा हूं बल्कि शारीरिक तनाव भी होता है | वह तो केवल बैठे रहनेसे, सोनेसे या खडे रहनेसे भी होता है | संक्षेप मे कहा जाये तो यदि हमारा शरीर कुछ समय तक एक ही स्थिती मे रहे तो उसमे एक तरह से तनाव उत्पन्न होता है | इस तनाव को दूर करने के लिए शरीर को पूरी तरह से खिंचाव देना जरुरी होता है | आपने कभी किसी बिल्ली को नींद से जागने के बाद देखा होगा | नींदसे जागने के बाद बिल्ली अपने चारों पैरों को फैलाकर अपने शरीर को खींचती है, फिर गरदन हिलाती है और फिर चलने लगती है | इस तरह वह नींद के कारण शरीर मे उत्पन्न तनाव को दूर करती है | हम भी जब एक स्थिती मे रहे हो तो बीच बीच मे अपने शरीर को खिंचाव देकर अपना तनाव दूर कर सकते है | नींद से जागनेपर हाथपांव खिंचकर फिर उठिए | कुर्सी मे अधिक समयतक बैठनेपर हाथ और पैरों को खींचना चाहिए | काफी समय तक खडा रहनेपर हाथों को उपर उठाकर जमिनपर टेकनेसे पांव के बीच उत्पन्न तनाव दूर हो जाता है | यह आप किसी भी समय कर सकते हो | अपना काम करते हुए, टी व्ही देखते हुए या नींद से जागनेपर या सोनेके पश्चात भी यह किया जा सकता है |
 
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023