भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
अपने स्वास्थ्य के विषय मे जागृत रहना होगा
दौडधूप भरे जीवन मे व्यवसाय तथा पारिवारिक दायित्व भरे जीवन मे अपना तथा अपने परिवार का स्वास्थ्य नियंत्रित तथा सुस्थिती मे रखने के लिए समयपर ही उचित उपायों का अनुसरण करना आवश्यक होता है| अपनी शारीरिक हालत को जानने के लिए विभिन्न तरह की जांच समय सारणी के अनुसार करना भी अनिवार्य होता है | सामान्य तौरपर यह जांच दो या ती वर्षों के अंतर से की जानी चाहिए | हमे केवल यहींपर नही रुकना है बल्कि हमे हमारे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का नापतोल भी करना होगा जिससे हमे शरीर तथा उसकी विभिन्न आवश्यकताओं की जानकारी मिलेगी | यदि उसमे कोई अनियमित बात नजर आती है तो उसके लिए उचित वैद्यकीय उपचार लेना भी संभव हो सकेगा | आपके द्वारा लिखी इन प्रविष्टीयों का उपयोग आपके शरीर की जानकारी पाने के लिए डॉक्टरों को भी हो सकता है जिससे आपका इलाज करना उनके लिए सरल होगा | घरके घर मे हररोज नापने के बीच आपके पास कई महत्वपूर्ण नपाई होती है जैसे कि ऑक्सिजन लेवल, वजन, तापमान, हार्टरेट, श्वसन का रेट, ब्लड प्रेशर आदि | इन सबके लिए जिन साधनों की आवश्यकता होती है वे बहुत सरल होते है और उनका प्रयोग घरके भीतर करना भी सहज रूप से संभव है | ऑक्सिमिटर, बी.पी. मॉनिटर, वजनकांटा, थर्मामिटर और यदि डायबेटिस हो तो ब्लड शुगर मॉनिटर इन सभी उपकरणों का खर्च ६ हजार से लेकर नौ हजार तक आ सकता है | इसमे ब्लड शुगर मॉनिटर के अलावा अन्य उपकरणों के लिए अन्य किसी साधन की आवश्यकता नही होती | इन उपकरणों की अतिरिक्त जानकारी तथा उनका चुनाव करने के कारण भी ज्ञानगुफामे वर्णित है | ऑक्सिमिटर, बी.पी.मॉनिटर, थर्मामिटर तथा ब्लड शुगर मॉनिटर कहीं भी लेकर जा सकते है और उन सबका वजन २०० से ३०० ग्रॅम से अधिक नही होता |
 
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023