भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
वेट लिफ्टिंग की शुरुआत करें (Dumbell)
हमारे वेट लिफ्टिंग कहनेपर चौंकने की कोई आवश्यकता नही है | आपके सामने हृतिक रोशन या सलमान खान जैसे सिक्सएब्ज दिखाई देते होंगे, किंतु हम उस कसरत की बात नही करते है | लेकिन डंबेल यह प्रकार बडा सुविधाजनक होता है | बढती आयु के साथ साथ भी इसे लगातार किया जा सकता है | इस कसरत के अनगिनत फायदे होते है | इससे अस्थियोंके वजन बढने मे सहायता मिलती है | इससे रीढ की हड्डी बलवान होती है | जोडों के दर्द इससे कम होते है | इससे स्नायु, स्नायुबंधन तथा अस्थिबंधन को शक्ती मिलती है | पांव के उपर का तथा घुटनों के उपर का भार कम करने के लिए डंबेल का उपयोग कुर्सी या पलंगपर बैठकर भी किया जा सकता है | मनुष्य की क्षमता के अनुसार आधे किलो से लेकर दस किलो वजन तक डंबेल इस्तेमाल किये जा सकते है | कुछ हाथों और पैरों के कसरत के प्रकार करते समय हाथों को तथा पैरों को आवश्यकता के अनुसार आधे किलो से लेकर दो किलो तक बेल्ट बांधकर भी कसरत की जा सकती है |
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023