भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
नये तरह के आहार की आदत डालें :
आजतक आज जो भी आहार ग्रहण करते हो वोही आहार आप ग्रहण कर सकते हो लेकिन पहले से कम मात्रा मे | धीरे धीरे आहार मे फलों की मात्रा बढानी चाहिए | कुदरत हमे हमेशा सीख देती रहती है | फलोंके बारेमे भी यही बात है | हर एक मौसम मे आनेवाले फलों का सेवन करना हमेशा हितकारक होता है जैसे कि अमरूद, चिकू, अंजीर, केला, आम, अंगूर, पपिता यह फल वॉशिंगटन के सेब की तुलना मे अधिक पुष्टिकारक होते है | हां लेकिन यह सब करते समय आप पोषक द्रव्यों के मानचित्र को नजरअंदाज न करें | धीरे धीरे हमे हर चार घंटों से थोडा थोडा खाने की आदत डालनी चाहिए| शामका भोजन हमे सात बजे से पहले करना ही हमारे लिए आरोग्यदायी होगा | ज्ञानगुफा मे भोजन के कुछ मेनू तथा कुछ पुष्टिकारक द्रव्यों की जानकारी प्रस्तुत है | भोजन का समय कभी भूलना नही चाजिए | यदि किसी कारणवश आपको समयपर भोजन करना संभव न हो तो आप केले जैसा एक फल अवश्य ग्रहण करें | केला, चिकू या आम यह शक्ति के स्त्रोत होते है | ऐसे समयपर बेकरी के पदार्थों को जहांतक संभव हो टालना ही उचित होगा |
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023