आहार का निरिक्षण का मतलब होता है हम क्या खाते है क्या पीते है इस बातका ध्यान रखना
| यह कहना उचित नही होगा कि आप फलां फलां वस्तू का सेवन न करेंग | अपनी आदत के अनुसार
हमे आहार ग्रहण करना ही होगा | हमे अपने खाने के समय को निर्धारित करना होगा |
ज्ञानगुफा
के बीच यह जानकारी दी है कि हमारी आयु के अनुसार हमे कितने कैलरीज, कार्बोहायड्रेट,
प्रोटिन्स, स्निग्ध पदार्थ सेवन करने चाहिए| हमारे हर रोजके आहार मे आनेवाले पदार्थ
तथा उनके बीच होनेवाले पोषक तत्व इसकी जानकारी भी
ज्ञानगुफा मे वर्णित है | आज हम जो
भी खाते या पीते है इसका आगे चलकर बहुत उपयोग होनेवाला है | इसलिए धीरे धीरे हमे तामसी
आहार को घटाकर सात्विक आहार की ओर मुडना होगा | यौवन के समय मे हमे अतिरिक्त कैलरीज
की आवश्यकता होती है लेकिन निवृत्ती के पश्चात वह एकदम से घट जाती है| इसलिए इसी आयुमे
हमे कमसे कम कैलरीज का सेवन करना होगा |