भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती

ज्येष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती का क्या महत्व होता है उसे अलग से कहने की आवश्यकता नही है | जैसे जैसे हमारी उम्र बढती है उसी तरह हमे कसरत को विभिन्न तरिकों से बदलना चाहिए | ६० से ६५ वर्ष की आयु संक्रमण की हालत मे होती है | यह संक्रमण वृद्धत्व की ओर या वानप्रस्थ की ओर होता है | जिस तरह हमारी सेवानिवृत्ती से पहले हमारे द्वारा संचय किया हुआ धन काममे लाया जाता है उसी तरह हमे हमारी निवृत्ती की आयु आने से पहले ही स्वास्थ्य की बचत करना जरुरी है | हमारे द्वारा संभालकर रखा हुआ यह स्वास्थ्य ही आगे चलकर हमारे काम आता है | जैसे हमारे द्वारा आज की हुइ कसरत, आज की संचित शारीरिक शक्ती तथा हमारी अच्छी आदतें बादमे हमारे काम आती है उसी तरह हमारे लिए आवश्यक है कि हमे हमारे खान-पान, निद्रा इनका बडीही बारिकी से ध्यान रखना होगा तथा हमे अच्छी आदतों के साथ स्वयं को जोडना होगा | यही आदतें आगे चलकर हमारे जीवन मे हमारे काम आती है |


Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023