भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
प्रासंगिक तथा सालाना छुट्टी
विद्यार्थी जीवन मे छुट्टी शब्द का अर्थ सीमित होता था | परिक्षाऐँ हो जाती थी और अगले बरस की पाठशालाएं शुरु होनेमे कुछ समय होता था | दशहरा या दिवाली की प्रासंगिक छुट्टियां होती थी | उस दौरान पढाई छोडकर बाकी सब कुछ होता था | गांव जाना, मस्ती करना, घूमना इसमे छुट्टी निकल जाती थी | यौवन के दौरान छुट्टी का अर्थ होता था अपने काम से कुछ समय के लिए आराम मिलना | कामसे दूर भागनेका नाम होता था छुट्टी | छुट्टी के दौरान अपने मित्रों के साथ या परिवार के साथ किसी स्थानपर जाकर रहना या नये नये प्रवास की योजनाएं बनाना होता था | बढती उम्र मे पढाई का कोई काम नही होता उसी तरह काम भी करना नही होता तो छुट्टी ही चलती है | लेकिन यह छुट्टी भी परेशान करने लगती है | बदलाव के लिए कुछ काम करने की इच्छा होती है | घरके कामों मे सहायता करना, बगीचे मे काम करना ऐसे काम भी अच्छे लगने लगते है |
   
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023