भाषा का चयन करे: हिंदी | मराठी
होम  |   हम हमारे लिये  |  सहाय्य  |  बाहरी संदर्भ
बचे हुए जीवन के लिए आवश्यक खर्च
आपका स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के बाद जीवन का महत्वपूर्ण प्रश्न है उस समय का अर्थकारण | हर कोई चाहता है कि वह अपनीही जीवनशैली के हिसाब से अपना जीवन जिए | इस दौरान अचानक सामने आनेवाले कुछ खर्च होते है तो कुछ खर्च आपको पारिवारिक दायित्व की पूर्ती के लिए करना आवश्यक होता है | इन सब बातों के लिए आवश्यक पैसा हमारे पास होना जरुरी है | हर किसी की यही अपेक्षा होती है कि उसे किसीके आगे हाथ फैलाने की नौबत न आये | इस अपेक्षा की पूर्तता के लिए हमे बचपन से ही इसपर विचार करना आवश्यक होता है | इसलिए अपनी निवृत्ती के बाद आपको तथा आपके परिवार को कितना पैसा लगेगा इसका जायजा आपको लेना चाहिए | साधारण रूप से इतने खर्च का अंदाज किया जा सकता है कि जितना खर्च आपको आज करना पडता है उतना ही खर्च बादमे भी करना होगा | बच्चों की पढाई, बेटी का विवाह यह सारे महत्वपूर्ण खर्च ६५ बरस की उम्र से पहले निबटाने चाहिए जिस कारण आपपर निर्भर रहनेवालों की संख्या कम होती है | भविष्य के खर्च की समिक्षा करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान मे रखा अति आवश्यक होता है

1. घर का किराया या घरका मेंटेनन्स, बिजली, पानी, नोकर चाकर इनका खर्च |
2. हर रोज के खान पान का खर्च इसमे अनाज, सब्जी इनका विचार किया जाना चाहिए |
3. अतिरिक्त खाने का खर्च : यह आपकी जीवनशैलीपर निर्भर करता है | आप भोजन घरमे ही करते हो या बाहर से मंगवाते हो | यदि आप अकेले रहते हो तो यह खर्च कुछ ज्यादा ही होता है | इसमे आपके लिए आवश्यक पेयों का खर्च भी समाविष्ट होता है |
4. दूध, दही, घी, बटर, फल, सब्जियां तथा कुछ फल वगैरह के लिए होनेवाला खर्च |
5. शरीर की स्वच्छता के लिए आवश्यक खर्च जैसे साबून, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट पाउडर वगैरह |
6. सौंदर्य प्रसाधन
7. हमेशा की दवाईयों का खर्च
8. कपडे लत्ते
9. विविध व्यय
10. वैकल्पिक खर्च
11. आपत्कालिन खर्च
इस तरह खर्च को आप ११ या १२ हिस्सों मे बांट सकते है | घरका किराया छोडकर कम खर्च से रहनेवाले परिवार को (पती-पत्नी) रु.७०००/-, मध्यम वर्ग रु.१२०००/- या रु.१३०००/- तथा उच्च मध्यमवर्ग को रु.२००००/- तक खर्च होता है | इर राशी मे अपनी जीवनशैली के अनुसार बदलाव हो सकता है | इस खर्च की फेरिस्त ज्ञानगुफा मे है जिसे आप देख सकते है | यह सारे आंकडे आज के प्रचलित कीमतों के अनुसार है | महंगाई के कारण इसमे बढोतरी होना संभव है इसलिए अपना नियोजन कुछ अतिरिक्त धनराशी का होना चाहिए |
   
<< >>
उपरोक्त विषय में अधिक मदद / जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Contents, creation and hosting by Narendra Parmar © 2023